BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 08:16 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वियान का 13वां जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर लिखा प्यार भरा संदेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मई 2025, 5:00 PM IST
शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वियान का 13वां जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर लिखा प्यार भरा संदेश
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपने बेटे वियान का 13वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 साल की उम्र यानी टीनएज की शुरुआत, इस मौके पर शिल्पा ने अपने बेटे के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि यह उम्र अपने जुनून को समझने का समय होता है। इस उम्र में कई नई और मुश्किल चीजें सीखने की ताकत होती है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वियान के जन्म से लेकर 13 साल के होने तक की खूबसूरत यादें शामिल हैं। वीडियो में वियान की बचपन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। शिल्पा ने इस मौके को एक बड़ी उपलब्धि बताया और एक प्यारा सा संदेश लिखकर अपनी खुशी और गर्व जाहिर किया।

शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ”आज का दिन एक बड़ी उपलब्धि है… अब तुम ऑफिशियली टीनेजर बन गए हो, मेरे बेटे। ये उम्र नई चीजें जानने और अपने जुनून को पहचानने का समय होता है। हमेशा नई चीजें सीखने की इच्छा रखना, मेहनत करो और मजे भी लो। मम्मा और पापा को तुम पर बहुत गर्व है, मेरी जान। हैप्पी बर्थडे वियान, हमेशा खुश और सेहतमंद रहो।”

बता दें कि शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उनका बेटा वियान मई 2012 में हुआ था। इसके बाद उन्हें 2020 में सरोगेसी से बेटी समीशा हुई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हाल ही में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था। इसे रोहित शेट्टी और सुषवंत प्रकाश ने डायरेक्ट किया था।

शिल्पा की 2000 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘धड़कन’ अब फिर से 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, शर्मिला टैगोर, परमीत सेठी, किरण कुमार, सुषमा सेठ और मंजीत कुल्लर अहम किरदार में हैं।

वह जल्द ही कन्नड़ भाषा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘केडी- द डेविल’ में नजर आएंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *