BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 01:44 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

जबलपुर में 31 मई को कांग्रेस की जय हिंद तिरंगा रैली : जीतू पटवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मई 2025, 11:32 PM IST
जबलपुर में 31 मई को कांग्रेस की जय हिंद तिरंगा रैली : जीतू पटवारी
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस जय हिंद तिरंगा रैली निकाल रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में यह रैली 31 मई को होने जा रही है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी पूरे देश में रैली निकाल रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर में जय हिंद तिरंगा रैली 31 मई को निकाली जाएगी, जिसमें राज्य के तमाम प्रमुख नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सेना का राज्य में मुख्यालय जबलपुर है, इसलिए जबलपुर का चयन किया गया है। वहां पर कई प्रमुख नेता आने वाले हैं और सेना के सम्मान में अपना समर्पण भाव व्यक्त करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सेना को लेकर तीन नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उसका जवाब उन्हें भोपाल में देना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा है कि हमले से पहले भारत ने सूचना पाकिस्तान को दे दी थी। यह वाकई में देशभक्त लोगों के साथ धोखा है। वहीं, मध्य प्रदेश के दो मंत्रियों ने सेना का अपमान किया है। महिला सैन्य अधिकारी पर अनर्गल टिप्पणी की गई है।

कांग्रेस की ओर से किए जा रहे सवालों का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था ऐसी है, जहां सवाल-जवाब जरूरी है। पत्रकार नेताओं से सवाल करते हैं, वहीं विपक्ष भी सरकार से सवाल करता है। सरकार को पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए। परिवार में भी यही परंपरा है कि अगर बेटा पिता से सवाल करे, तो उसे भी जवाब देना पड़ता है।

उन्होंने मध्य प्रदेश में सांप घोटाला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जिले में सर्पदंश पर 11 करोड़ रुपए निकाले गए, क्योंकि राज्य में एक बार सर्पदंश पर व्यक्ति को चार लाख रुपए देने का प्रावधान है। राज्य में एक ऐसा मामला आया है, जहां एक व्यक्ति को 38 बार सांप ने काटा और चार लाख दिए गए। इस तरह 11 करोड़ का घोटाला हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *