BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 01:42 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

महिला एआई सशक्तीकरण अभियान ‘यशोदा एआई’ की बरेली से शुरुआत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मई 2025, 11:49 PM IST
महिला एआई सशक्तीकरण अभियान ‘यशोदा एआई’ की बरेली से शुरुआत
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग एक विशेष अभियान ‘यशोदा एआई’ का शुभारंभ कर रहा है।

यह देशव्यापी कार्यक्रम भारत की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षित कर डिजिटल युग में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

इस अभियान का शुभारंभ बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में 22 मई को दोपहर 12:15 पर किया जाएगा।

‘यशोदा एआई’ का लक्ष्य देश के कोने-कोने में पहुंचकर महिलाओं को तकनीक में दक्ष बनाना है। पहले चरण में आयोग का उद्देश्य 2 लाख से भी अधिक महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाना है।

यह पहल केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है, जिसके माध्यम से स्कूल और कॉलेज की छात्राओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को एआई में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अभियान के पीछे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का कहना है, ”यशोदा एआई के माध्यम से हम भारत की महिलाओं को सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपयोग करना नहीं सिखाएंगे, साथ ही उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाएंगे। हर महिला एक एआई सखी बनेगी, जो न केवल अपने परिवार और समाज का मार्गदर्शन करेगी, बल्कि ‘डिजिटल इंडिया’ का नेतृत्व भी करेगी।”

यशोदा एआई अभियान के अंतर्गत महिलाओं को एआई टूल्स पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भागीदारों को स्थानीय भाषा में पाठ्यक्रम सामग्री, वर्कशॉप्स और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल करने का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *