BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 05:02 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

संजय दत्त, आयुष शर्मा स्टारर फिल्म को आखिरकार मिला ‘माई पंजाबी निकाह’ नाम, सोहेल खान ने शेयर की अपडेट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मई 2025, 4:13 PM IST
संजय दत्त, आयुष शर्मा स्टारर फिल्म को आखिरकार मिला ‘माई पंजाबी निकाह’ नाम, सोहेल खान ने शेयर की अपडेट
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। संजय दत्त और आयुष शर्मा अभिनीत आगामी फिल्म का शीर्षक ‘माई पंजाबी निकाह’ है और इसका प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

इस कॉमेडी फिल्म में अन्नू कपूर भी हैं। हाल ही में सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की। उन्होंने फिल्म का नाम ‘माई पंजाबी निकाह’ भी बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक खूबसूरत रहस्यमयी लड़की भी होगी, हालांकि उन्होंने उसका नाम गुप्त रखा।

सोहेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें फिल्म की जानकारी, मंत्रियों और नौकरशाहों से अपनी मुलाकात का ब्यौरा दिया गया है।

उन्होंने लिखा, “संजय दत्त, अन्नू कपूर, आयुष शर्मा अभिनीत और एक खूबसूरत रहस्यमयी लड़की से परिचय कराने वाली मेरी अगली फिल्म “माई पंजाबी निकाह” की यात्रा, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के साथ शुरू हुई है, जिन्होंने फिल्म के लिए अपना आशीर्वाद दिया है।”

उन्होंने आगे बताया, “मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, जिन्होंने हरियाणा राज्य में फिल्म के फिल्मांकन के लिए अपना समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अंत में मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मुझसे मिले और मुझे पंजाब में भी अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट को फिल्माने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं अभिभूत हूं और सभी वरिष्ठ राजनेताओं का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जो हमारा सहयोग कर रहे हैं। हमें दिए गए प्यार, स्नेह, समर्थन की हम बहुत सराहना करते हैं। मैं ईमानदारी से और अपने दिल की गहराइयों से सभी का शुक्रिया अदा करता हूं और मैं हमेशा आप सबका आभारी रहूंगा। भगवान आप सभी का भला करे।”

इस फिल्म के अलावा आयुष शर्मा के पास एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म से अपना लुक जारी किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *