BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 07:13 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 11:07 AM IST
जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत
Read Time:3 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

टोक्यो। जेडीयू से सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो के इंडिया हाउस में जापान के राजनीतिक, सरकारी और शैक्षणिक हलकों के लोगों के साथ बातचीत की और सीमा पार आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराया।

यह प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को उजागर करने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक आउटरीच अभियान का एक हिस्सा है।

भारतीय सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर को सीमा पार आतंकवादी हमलों के खिलाफ भारत की ‘न्यू नॉर्मल’ नीति बताया।

जापान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “संजय कुमार झा के नेतृत्व में संसद सदस्यों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के राजनीतिक, सरकारी और शैक्षणिक क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की और इंडिया हाउस में जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सीमा पार आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का एक मजबूत और एकीकृत राष्ट्रीय संदेश दिया।”

इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो में आयोजित एक प्रेस वार्ता में झा के नेतृत्व में सांसदों ने स्थानीय मीडिया को सीमा पार हमलों के खिलाफ भारत की ‘नई सामान्य’ नीति, आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता और राष्ट्रीय हित के सभी मामलों में सभी दलों के एकजुट रहने के संकल्प के बारे में जानकारी दी।

झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और बृज लाल, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन बरिटास और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं।

उन्होंने टोक्यो में जापान-भारत संसदीय मैत्री लीग के साथ भी बातचीत की, तथा ऑपरेशन सिंदूर के वैश्विक आउटरीच अभियान के तहत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराया।

वार्ता के दौरान, लीग के अध्यक्ष यासुतोशी निशिमुरा के नेतृत्व में जापानी पक्ष ने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के संकल्प के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा के साथ भी बैठक की, जहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में जापान का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया था।

दोनों पक्षों ने आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता की नीति दोहराई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *