BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:20 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

‘मिस्टर इंडिया’ के 38 साल पूरे, वर्धन पुरी ने साझा किए दादा ‘मोगैंबो’ के राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 1:50 PM IST
‘मिस्टर इंडिया’ के 38 साल पूरे,  वर्धन पुरी ने साझा किए दादा ‘मोगैंबो’ के राज
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के पोते और अभिनेता वर्धन पुरी साइंस फिक्शन फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के 38 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में उनके दादा ने ‘मोगैंबो’ की शानदार भूमिका निभाई थी। यह दमदार खलनायक का किरदार था।

वर्धन पुरी ने आईएएनएस को बताया कि उनके दादा अमरीश पुरी ने ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म में जो खलनायक का किरदार निभाया था, वह दुनिया भर के दर्शकों को याद है और आज भी पसंद किया जाता है। मोगैंबो जैसा किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

वर्धन पुरी ने कहा, “मोगैंबो दुनिया के सबसे यादगार और मशहूर किरदारों में से एक है, और वक्त के साथ उनकी अहमियत और भी बढ़ती जा रही है। ‘मोगैंबो खुश हुआ’ डायलॉग का जो असर दुनियाभर की फिल्मों पर पड़ा है, वो इस बात का सबूत है कि मेरे दादा अमरीश पुरी, निर्देशक शेखर कपूर और लेखक जावेद अख्तर ने मिलकर इस किरदार को मेहनत के साथ बनाया था।”

उन्होंने आगे कहा, “मोगैंबो के किरदार की हर बात लोगों को बहुत पसंद आई, जैसे उनका डायलॉग बोलने का अंदाज, बड़ी-बड़ी आंखें, भारी आवाज, गोल्डन और ब्लैक कॉस्ट्यूम, विग, अंगूठियां और हाथ में छड़ी। यह देखकर बड़ों के साथ-साथ खासतौर पर बच्चे भी उनके फैन हो गए।”

वर्धन ने कहा, “मोगैंबो को इतना खास और यादगार बनाने का बहुत सारा श्रेय शेखर कपूर सर को जाता है। उन्होंने मेरे दादा जी को सलाह दी थी कि इस किरदार को ऐसे निभाओ जैसे तुम बच्चों के लिए शेक्सपियर का नाटक कर रहे हो। क्योंकि एक बार जब कोई बच्चा किसी खलनायक से प्यार करने लगता है, तो उसे हमेशा के लिए याद रखा जाता है।”

‘मिस्टर इंडिया’ का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। वहीं इसकी कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। बता दें कि यह फिल्म सलीम-जावेद की साथ में लिखी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया था।

वर्धन पुरी के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से की थी। इसके बाद वह फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ में नजर आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *