BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 07:54 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी किसान घाट पर श्रद्धांजलि

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 मई 2025, 10:47 PM IST
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी किसान घाट पर श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज पुण्यतिथि है। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली में स्थित किसान घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भी याद किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। वे हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का मूल हैं। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि हमें इसकी याद दिलाती है। उनका पूरा जीवन किसानों और ग्रामीण समुदायों के कल्याण के लिए समर्पित था। 1939 में जब देश आजाद नहीं हुआ था, तो उस दौरान उन्होंने किसानों को सूदखोरों से मुक्त करने और उनका लोन माफ करने के लिए अहम भूमिका निभाई।”

उन्होंने कहा, “चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों और गांवों के लिए समर्पित था। उन्होंने आजादी से पहले के भारत में भी किसानों के लिए काम किया। उन्होंने उन किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जो खेती करते थे, लेकिन उस पर उनका अधिकार नहीं था।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विकसित भारत की बात करते हुए कहा, “आज जरूरत है कि जब हम विकसित भारत की बात करें, तो इसका मतलब ये न हो कि हमारी अर्थव्यवस्था किस रैंक पर है। विकसित भारत को परिभाषित करने और इसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए सभी की आय को 8 गुना बढ़ाने की जरूरत है। किसानों को दूरदर्शी होने की जरूरत है। आज हमारे किसान सिर्फ उत्पादन तक ही सीमित हैं, लेकिन मेरा उनसे अनुरोध है कि यही समय है कि वे सबसे बड़े व्यापार में शामिल हों, जो कृषि या पशुपालन से जुड़ा है।”

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली के किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *