BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 01:41 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरबीआई रेपो रेट में कटौती से होम लोन अफोर्डेबिलिटी में होगा सुधार: एक्सपर्ट्स
  2. जम्मू-कश्मीर : पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
  3. नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री, बिहार चलाने योग्य नहीं : तेजस्वी यादव
  4. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया, क्यों बनाई मंच से दूरी
  5. कटरा के लोगों ने कहा, ‘पीएम मोदी के आने से लौटेगा टूरिज्म’
  6. ‘पहलगाम जैसे आतंकी हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी’, अमेरिका में बोले शशि थरूर
  7. इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम
  8. आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, नीतिगत रुख ‘अकोमोडेटिव’ से बदलकर ‘न्यूट्रल’ किया
  9. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  10. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  11. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  12. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  13. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  14. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  15. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 11:48 PM IST
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जांच की मांग वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश के खिलाफ बोलने और पाकिस्तान को खुश करने का आरोप लगाया।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक ऐतिहासिक और सफल सैन्य अभियान था, जिसने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना ने अजहर मसूद जैसे आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। यह सत्य है कि युद्ध में दोनों पक्षों को नुकसान होता है, लेकिन इस ऑपरेशन में भारत को कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कम से कम 10 और 90 का अंतर है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कांग्रेसियों का मन पहले से ही देश के खिलाफ है। उनके बयान से पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ती है। जांच इस बात की होनी चाहिए कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा क्यों किया, मुसलमानों के लिए अलग देश क्यों बनाया गया? नेहरू ने सेना को क्यों वापस बुलाया? 1971 में 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बिना शर्त क्यों छोड़ दिया गया? विपक्ष को पाकिस्तान के नुकसान पर बोलना चाहिए, न कि भारत की कमियां गिनानी चाहिए।”

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनका कोई विजन नहीं है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग और पुरानी कम्युनिस्ट विचारधारा की कठपुतली हैं। पीओके को केवल भाजपा ही भारत में वापस ला सकती है।”

तुर्की में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और जनरल मुनीर की मुलाकात पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अधिकांश मुस्लिम राष्ट्र भारत के साथ हैं। भारत द्वारा तुर्की के मदद किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमने भी कई बार मदद की, लेकिन पीठ में खंजर खाया। हम क्या करें?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *