BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 11:20 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा बने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 12:39 AM IST
लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा बने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ
Read Time:4 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा, अंडमान और निकोबार कमान के नए कमांडर-इन-चीफ बन गए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने इस कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में 1 जून को कार्यभार ग्रहण किया है।

श्री विजयपुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमान भारत की पहली और एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान है। यह कमान थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को एकीकृत करती है। साथ ही यह कमान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है।

अंडमान और निकोबार कमान का पदभार संभालने से पहले वे डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे इस पद से कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले रक्षा खुफिया प्रमुख हैं, जो भारत की सैन्य नेतृत्व में खुफिया और संयुक्त संचालन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार रात इस नियुक्ति के संबंध में बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा को 19 दिसंबर 1987 को गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में कमीशन मिला था। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने गढ़वाल राइफल्स की बटालियन को कमांड भी किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के स्नातक हैं और वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के स्नातकोत्तर।

इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, स्पेन के मैड्रिड में सेंटर फॉर नेशनल डिफेंस स्टडीज और अमेरिका की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कई पेशेवर सैन्य पाठ्यक्रमों में टॉप किया है। अपने 37 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने विविध प्रकार की परिचालनात्मक, प्रशिक्षण और स्टाफ नियुक्तियां संभाली हैं। उनकी सेवा में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल और संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान के साथ कार्यकाल शामिल है।

उन्होंने पूर्वी सेक्टर में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और डिवीजन की कमान संभाली और बाद में नियंत्रण रेखा पर गजराज कोर का नेतृत्व किया।

लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी, हैदराबाद के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और महू के आर्मी वॉर कॉलेज की हायर कमांड विंग में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवा दी है। उनकी स्टाफ भूमिकाओं में एक स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, स्टाफ ड्यूटीज के उप महानिदेशक, मिलिट्री इंटेलिजेंस (पूर्व) के ब्रिगेडियर, प्रॉवोस्ट मार्शल और एकीकृत मुख्यालय (थल सेना) में स्टाफ ड्यूटीज के महानिदेशक शामिल हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल राणा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल और थल सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। एक युवा अधिकारी के रूप में उन्होंने कश्मीर में वीरता के लिए सेना मेडल और सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र प्राप्त किया था। उन्होंने चीन के रक्षा आधुनिकीकरण पर पीएचडी भी किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *