BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 09:12 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  2. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  3. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  4. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  5. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  6. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  7. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  8. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  9. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  10. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  11. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  12. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  13. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  14. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज

राहुल गांधी के चुनाव में धांधली के आरोप पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दो टूक, ‘इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जून 2025, 9:14 PM IST
राहुल गांधी के चुनाव में धांधली के आरोप पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दो टूक, ‘इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं’
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक लेख के जरिए भाजपा पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई और अब कुछ ऐसा ही बिहार में दोहराया जाएगा।

राहुल गांधी के इन विचारों को लेकर बिहार भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस विचार पर कहा कि आदमी जब हारता है तो इसी तरह की बातें करता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो जनता के बीच जाएं। इस्तीफा दे दें।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वे भी इस्तीफा देकर चुनाव में जाएं। हम लोगों को तो कोई दिक्कत नहीं है, चुनाव में हम लोग लड़ेंगे। हमें कोई दिक्कत नहीं है।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद परिसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी सीपी सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जदयू के वरिष्ठ नेता और किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद सी. पी. सिन्हा का शुक्रवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से जदयू परिवार में शोक की लहर फैल गई। जदयू के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विधान परिषद परिसर पहुंचा है, जहां कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *