BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 09:35 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  2. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  3. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  4. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  5. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  6. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  7. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  8. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  9. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  10. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  11. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  12. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  13. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  14. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  15. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जून 2025, 10:03 PM IST
सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
Read Time:3 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। साल 2010 में, जब इसी दिन (7 जून) गुजरात राज्य को बने 50 साल हो गए थे, उस समय राज्य के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी (जो अब भारत के प्रधानमंत्री हैं) ने एक अनोखी पहल की थी। इस पहल का उद्देश्य इतिहास को भविष्य से जोड़ना था। उन्होंने गांधीनगर के महात्मा मंदिर परिसर में एक “टाइम कैप्सूल” को धरती में दबाया। इस कैप्सूल का उद्देश्य था- गुजरात की 1960 से अब तक की यात्रा को भविष्य के लिए सहेजना। यह सन्दूक को आज से 1000 साल बाद खोला जाना है।

इस घटना को हाल ही में एक वीडियो के जरिए फिर से लोगों के सामने लाया गया। यह वीडियो ‘मोदी स्टोरी’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इसका शीर्षक था “गुजरात टाइम कैप्सूल- मोदी की एक कालातीत विरासत को श्रद्धांजलि।”

यह सन्दूक स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसका वजन करीब 90 किलो है। इसे ऐसे तैयार किया गया है कि हज़ारों साल तक सुरक्षित रह सके। इसमें गुजरात की विकास यात्रा, उसकी संस्कृति, व्यापार, अध्यात्म और ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाने वाली चीजें रखी गई हैं।

इस कैप्सूल में कई दस्तावेज और ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं, जिसमें महात्मा गांधी के मार्गदर्शक सिद्धांतों, रविशंकर महाराज के ऐतिहासिक भाषण, जिसने गुजरात के निर्माण को प्रेरित किया, और राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मील के पत्थरों का एक व्यापक वर्णन शामिल है। ये अभिलेख चार भाषाओं में अंकित हैं: गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत।

गुजरात की चौथी वित्त आयोग के अध्यक्ष यमल व्यास ने वीडियो में बताया कि यह विचार मोदी जी का था। उन्होंने कहा, “2010 में, मोदी जी ने संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एक दूरदर्शी सुझाव दिया था। कैप्सूल में गुजरात का संक्षिप्त लेकिन विस्तृत इतिहास शामिल है, जो चार भाषाओं में लिखा गया है, साथ ही पिछले 50 वर्षों में राज्य के विकास का विस्तृत विवरण भी है।”

यहां तक ​​कि स्क्रिप्ट और कागज को भी लंबे समय तक चलने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। यह दस्तावेज विशेष कागज पर छापे गए थे, जिसमें प्लास्टिक मिलाया गया था, ताकि वह बहुत लंबे समय तक खराब न हो और पढ़े जा सकें।

यह टाइम कैप्सूल केवल अतीत की याद नहीं है, बल्कि यह गुजरात की पहचान, आत्मबल और दूरदर्शिता का प्रतीक है – जो आने वाली पीढ़ियों तक उसकी आवाज बनकर पहुंचेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *