BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 06:41 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 10:52 AM IST
पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
Read Time:3 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

अमृतसर। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर लाल चंद कटारूचक्क और हरभजन सिंह ईटीओ भी मौजूद रहे। मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) के कुल 4,727 लोगों का करीब 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि उन लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं जिन्होंने 1971 से लेकर 2020 के बीच सरकारी योजनाओं के तहत लोन लिए थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसे चुका नहीं सके। इनमें विकलांग और अति गरीब लोग भी शामिल हैं। सरकार ने इन लाभार्थियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) भी प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लाभार्थियों से बात की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की।

हरपाल सिंह चीमा ने प्रदेश की पिछली सरकारों पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस की पूर्व सरकार ने ऐसी कोई पहल नहीं की, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने गरीब और वंचित समाज को राहत देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन लाभार्थियों को भविष्य में भी सरकार द्वारा सर्टिफिकेट दिए जाएंगे जिससे वे आगे फिर से लोन ले सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

किसानों के कर्ज को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर निर्णय बाद में लिया जाएगा। किसानों की कई मांगें फिलहाल लंबित हैं। ये मामले केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वह किसानों की मांगों को गंभीरता से लेकर समाधान करे।

उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ड्रामेबाज’ बताया और कहा कि उनकी सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग वर्षों से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और पिछले 50 वर्षों से कर्ज के जाल में फंसे हुए थे। ऐसे लोग ब्याज तक चुकाने में असमर्थ थे, लेकिन अब इस कर्ज माफी के निर्णय से उन्हें एक नई शुरुआत का अवसर मिला है।

एससी समाज के लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने घरों के लिए लिया गया लोन चुकाने में कठिनाई हो रही थी। लेकिन, अब सरकार ने उनका कर्ज माफ कर उन्हें सर्टिफिकेट देकर राहत दी है। इससे उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *