BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 06:47 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना कर रखा है : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 11:06 AM IST
भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना कर रखा है : उदित राज
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सियासी पारा हाई है। रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने उनका समर्थन करते हुए दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद तय कर लिया है कि कहां चुनाव जीतना है और कहां छोड़ना है। भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना कर रखा है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी के सवालों का जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश था कि तीन लोग मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त चुनेंगे, जिसमें विपक्ष का नेता, सीजेआई और प्रधानमंत्री रहेंगे, संशोधन करके उन्होंने इसे बदल दिया। भाजपा ने अपना घर बना लिया है। उनके हाथ में है, जिसको चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए या आयोग का सदस्य बनाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने वाली कमेटी में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष हैं, जिसमें बहुमत उनके पास है। ऐसे में क्या इस तथ्य को झूठलाया जा सकता है?”

उदित राज ने कहा, “दूसरी बात है कि 12,000 बूथों पर करीब 600 वोट की औसत बढ़त शाम पांच बजे के बाद मिली है। पांच बजे तक हुई वोटिंग के बाद दूसरे दिन आठ बजे तक वोट कैसे बढ़ सकता है? क्या यह संभव है? वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर लिस्ट क्यों नहीं छापी जाती है? 71 लाख वोटर्स जुड़े हैं, पांच महीने के अंदर इतने सारे वोटर्स कहां से जुड़ गए? जबकि पांच साल में बहुत मुश्किल से करीब 32,000 वोटर्स जुड़े थे। ऐसे में बहुत सारे फर्जी वोटर्स बढ़ाए गए हैं और कई सारे काटे गए हैं। वह पांच बजे के बाद का सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दे रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कहा है कि यह लोकतंत्र बचाने की बात है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद ही तय कर लिया है कि वह जहां पर चुनाव जीतना चाहेंगे, जीतेंगे और जहां पर छोड़ना चाहेंगे, उसे छोड़ेंगे। वह महाराष्ट्र जीतना चाह रहे थे तो जीते और झारखंड को छोड़ दिया। इसी तरह आगे हो सकता है कि वह बिहार जीतना चाहेंगे तो जीतेंगे और बंगाल छोड़ देंगे या फिर मन करेगा तो उसे भी जीतेंगे। उन्होंने लोकतंत्र को एक मजाक बना कर रख दिया है।”a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *