BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 09:03 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

प्रियंका ने इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी की नियुक्ति पर सवाल उठाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जुलाई 2020, 4:26 PM IST
प्रियंका ने इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी की नियुक्ति पर सवाल उठाया
Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रियंका ने इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी की नियुक्ति पर सवाल उठाया

 

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योगी जागरूकता अभियान का महासचिव नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कहा कि “इससे अपराधियों का हौसला बुलंद होगा।” दिसंबर, 2018 में बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योगी जागरूकता अभियान का महासचिव नियुक्त किया गया है।

 

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “सुबोध सिंह की ड्यूटी करते समय मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का बयान सुन लीजिए। खबरों के मुताबिक, उनकी हत्या के आरोपी को भाजपा द्वारा उच्च पद दिया गया है। इस पर इंस्पेक्टर की पत्नी का सवाल उठाना बिल्कुल जायज है। इस तरह अपराधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।”

 

प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी सिंह के बयान वाला वीडियो क्लिप भी संलग्न किया है, जिसमें उन्होंने अग्रवाल की की नियुक्ति पर सवाल उठाया है।

 

सोशल मीडिया पर 14 मई की तारीख अंकित एक पत्र साझा किया जा रहा है, जिसमें संगठन के महत्वपूर्ण पद पर अग्रवाल की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि अग्रवाल की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की योजनाओं का देशभर पर प्रचार-प्रसार करने की है। भाजपा के कुछ शीर्ष नेता उनके सलाहकार होंगे।

 

सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर साझा की जा रही एक तस्वीर में बुलंदशहर भाजपा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया को अग्रवाल को एक प्रमाणपत्र सौंपते देखा जा सकता है। अग्रवाल स्थानीय भाजपा युवा इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। हत्या के मामले में वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *