BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 02:09 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  2. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  4. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  5. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  6. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  7. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  8. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  9. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  10. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  11. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  12. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  13. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत
  14. हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
  15. एप्पल के सीईओ को ट्रंप की खुली चेतावनी, ‘अमेरिका में आईफोन नहीं बनाने पर लगेगा 25 प्रतिशत टैक्स’

कोरोनावायरस मानव जाति का समान दुश्मन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अक्टूबर 2020, 12:44 PM IST
कोरोनावायरस मानव जाति का समान दुश्मन
Read Time:4 Minute, 4 Second

कोरोनावायरस मानव जाति का समान दुश्मन

बीजिंग, 4 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| कोविड-19 का पहला मामला आने से डोनाल्ड ट्रंप के पॉजिटिव होने तक अमेरिका में 255 दिन लगे। 20 जनवरी को अमेरिका में पहला पुष्ट मामला सामने आया, लेकिन पूरे जनवरी महीने में राष्ट्रपति ट्रंप ने सरकार के अधिकारियों की चेतावनी की अनदेखी कर बार-बार वायरस के खतरे को खारिज किया। उन्होंने सूचना के प्रसार को नियंत्रित किया और अपना ध्यान फिर भी अर्थव्यवस्था की रक्षा पर केंद्रित किया। मार्च में अमेरिका में महामारी की स्थिति तेजी से बिगड़ गई। मार्च के मध्य में अमेरिका में पुष्ट मामलों की संख्या 10 हजार तक जा पहुंची थी। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने असंतोष की भावना पैदा की और आरोप लगाना शुरू किया, पर वे फिर भी चिंता नहीं करते। ट्रंप का अनुमान है कि जब अप्रैल में मौसम गर्म होगा, तब वायरस का फैलाव खत्म हो जाएगा।

लेकिन उनकी कामना पूरी नहीं हुई। अप्रैल में अमेरिका में पुष्ट मामलों की संख्या तेजी से 5 लाख से अधिक हो गई, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। उसके बाद मई के अंत तक पुष्ट मामलों की संख्या करीब 20 लाख रही और मौत के मामलों की संख्या 1 लाख से अधिक रही।

दिन ब दिन बढ़ रहे दबाव में ट्रंप ने अपना कथन युक्तियुक्त बनाने की कोशिश की। उन्होंने महामारी की रोकथाम में विफल होने की जिम्मेदारी चीन पर लादी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ संबंध खत्म करने की घोषणा भी की।

उसके बाद जून में अमेरिका में महामारी फिर भी तेजी से फैलती रही। सिर्फ जून में अमेरिका में करीब 10 लाख नए पुष्ट मामले दर्ज हुए। महामारी की स्थिति गंभीर होने की स्थिति में ट्रंप अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए अधीर हैं। अगस्त में अमेरिका में पुष्ट मामलों की संख्या 50 लाख तक जा पहुंची।

अब अमेरिका में पुष्ट मामलों और मौत के मामलों की संख्या क्रमश: 75 लाख और 2 लाख 10 हजार से अधिक हो चुकी है, जो लगातार दुनिया के पहले स्थान पर रही। इसके बावजूद आम चुनाव की पहली बहस में ट्रंप ने फिर भी महामारी की रोकथाम पर अपने पक्ष में पैरवी की।

अमेरिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश है, अमेरिका में सबसे आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था है। अमेरिका के कोविड-19 महामारी की रोकथाम में विफल होने का कोई कारण नहीं है। लेकिन इसमें बहुत प्रयास करने की जरूरत है, अन्यथा स्थिति खुद बेहतर नहीं होती।

अमेरिका में मामलों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते अमेरिकी लोग चिंतित होने लगे। अब राष्ट्रपति ट्रंप भी पॉजिटिव हो गए हैं, जिससे अमेरिका में अस्थिरता बढ़ी। वर्तमान खराब स्थिति को सुधारने के लिए ट्रंप को जल्दी समझदार होना चाहिए, न कि लगातार झूठ बोलना।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *