BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 10:57 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2020, 2:25 PM IST
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय
Read Time:3 Minute, 22 Second
रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 199477 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे। 

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी। 

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *