BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 05:05 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2020, 1:57 PM IST
किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान
Read Time:2 Minute, 12 Second

किसानों की सूची केंद्र को सौंपने में विफल ओडिशा : प्रधान

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा सरकार की ओर से पीएम-किसान योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों की सूची अभी तक केंद्र को सौंपी जानी बाकी है। प्रधान ने जगतसिंहपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खातों में सीधे सहायता भेज रहे हैं, मगर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार अभी तक पात्र किसानों की सूची नहीं भेज पाई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसान परिवारों को शुक्रवार को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को कालिया योजना के तहत सहायता भेजने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ओडिशा को बड़ी धनराशि दे रही है, मगर इसे रोका जा रहा है।

प्रधान ने कहा, “मोदी सरकार में किसानों के हाथ मजबूत हुए हैं। पिछले छह वर्षों में ओडिशा में किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से कुल 60,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।”

इस दौरान प्रधान ने नए कृषि कानूनों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर फैली आशंकाएं और संदेह पूरी तरह से निराधार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *