BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 06:29 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

भारत उन नक्शे कदमों पर चल रहा है, जो नेताजी का सपना था : पीएम मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2021, 2:09 PM IST
भारत उन नक्शे कदमों पर चल रहा है, जो नेताजी का सपना था : पीएम मोदी
Read Time:2 Minute, 44 Second

भारत उन नक्शे कदमों पर चल रहा है, जो नेताजी का सपना था : पीएम मोदी

कोलकाता, 24 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश उनके नक्शेकदम पर चल रहा है और देश के लिए उसी दिशा में काम हो रहा है, जैसा सपना नेताजी ने देखा था। मोदी ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जिस सशक्त भारत की उन्होंने कल्पना की थी, आज एलएसी से लेकर के एलओसी तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है। जहां कहीं से भी भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत आज मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता का दौरा किया और कहा कि देश मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम को नमन करता है।

उन्होंने कहा, “नेता जी की 125वीं जयंती पर, मैं उनके प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करता हूं। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है।”

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मां भारती के उस वीर सपूत की जयंती है, जिसने स्वतंत्र भारत के सपने को नई दिशा दी थी। आज वह दिन है, जब हम उस चेतना का जश्न मनाते हैं जो गुलामी के अंधेरे से बाहर निकली थी और जिसमें ‘मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूगा, मैं इसे हासिल करूंगा’ जैसे शब्दों से दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति को चुनौती दी थी।

शहर में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम ने राष्ट्रीय पुस्तकालय में नेताजी की प्रतिमा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी थे।

मोदी ने कहा, “भारत महान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता है। मैं बंगाल की इस पुण्य भूमि को भी सलाम करता हूं, जिसने महान नेता को जन्म दिया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *