BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:28 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

चीनी वैक्सीन से जिम्बाब्वे को कोरोना के खिलाफ मिलेगी ताकत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2021, 12:26 PM IST
चीनी वैक्सीन से जिम्बाब्वे को कोरोना के खिलाफ मिलेगी ताकत
Read Time:2 Minute, 49 Second

चीनी वैक्सीन से जिम्बाब्वे को कोरोना के खिलाफ मिलेगी ताकत

बीजिंग, 13 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)| अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में कोविड-19 की स्थिति बहुत गंभीर है। हाल में जिम्बाब्वे के विदेश मंत्री, कृषि मंत्री और यातायात मंत्री आदि नेताओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। अब तक जिम्बाब्वे में कोरोना संक्रमण के 30 हजार से अधिक पुष्ट मामले हैं और मृतकों की संख्या 1,364 पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे दान स्वरूप चीनी टीके हासिल करने वाला पहला अफ्रीकी देश है। जिम्बाब्वे के अधिकारी ने 11 फरवरी को सीएमजी के साथ साक्षात्कार में कहा कि चीनी टीके उस देश में महामारी रोधी क्षमता को उन्नत करने में मददगार साबित होंगे।

जिम्बाब्वे की प्रेस, प्रसार और रेडियो सेवा मंत्रालय की अधिकारी मोनिका मुट्सवांगवा ने कहा कि जिम्बाब्वे चीन द्वारा दान के रूप में दिये गये कोरोना रोधी टीकों का स्वागत करता है और चीन के इस कदम की प्रशंसा करता है। चीनी टीके को डब्ल्यूएचओ की पुष्टि और मान्यता मिल चुकी है और इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात और सेल्विया आदि देशों में इसका प्रयोग किया जा चुका है। जिम्बाब्वे को चीनी टीके पर पूरा विश्वास है।

मुट्सवांगवा ने जोर दिया कि हालांकि चीन में भी टीकाकरण की बड़ी मांग है, फिर भी चीन सरकार विकासशील देशों की मांग को नहीं भूली और उनकी मदद की, जिससे एक बड़े देश के रूप में चीन की नेतृत्व क्षमता जाहिर हुई है। जिम्बाब्वे में महामारी के प्रकोप के बाद चीन ने उसे बड़ी मात्रा में चिकित्सा सामग्री दान दी और चीनी चिकित्सक दल भी यहां भेजा। आशा है कि दोनों देशों का सहयोग और गहरा होगा।

बताया जाता है कि चीन द्वारा जिम्बाब्वे को भेजी गयी वैक्सीन की पहली खेप 15 फरवरी को राजधानी हरारे पहुंचेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *