BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 10:38 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

परिणीति चोपड़ा का जोमेटो से आग्रह- सार्वजनिक तौर पर सच्चाई बताएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2021, 2:14 PM IST
परिणीति चोपड़ा का जोमेटो से आग्रह- सार्वजनिक तौर पर सच्चाई बताएं
Read Time:2 Minute, 18 Second

परिणीति चोपड़ा का जोमेटो से आग्रह- सार्वजनिक तौर पर सच्चाई बताएं

मुंबई, 15 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बेंगलुरु की मॉडल से मेकअप आर्टिस्ट बनी महिला द्वारा जोमेटो के डिलीवरी ब्ऑय पर लगाए गए आरोप को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने जोमेटो से कहा है कि वह इस मामले का पूरा विवरण सामने रखे, ताकि सच का पता चल सके। परिणीति ने लिखा, “जोमेटो इंडिया – कृपया सच का पता लगाएं और उसे सार्वजनिक तौर पर पेश करें.. यदि वह सज्जन निर्दोष है (और मुझे विश्वास है कि वह है), तो उस महिला को दंडित करने में हमारी मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं..।”

बेंगलुरु की इस महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि डिलीवरी ब्ऑय ने उसे मुक्का मारा था। इसके बाद कंपनी ने डिलीवरी ब्ऑय को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और उसके कानूनी खर्च को वहन कर रही है। साथ ही कंपनी महिला के इलाज का खर्च भी उठा रही है।

परिणीति के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘साइना’ में नजर आएंगी। दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, वहीं परिणीति एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म ‘साइना’ मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित बायोपिक है। अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *