
बीजिंग, (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 8 फरवरी तक चीन के 31 प्रांतों (स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों) और शिनच्यांग उत्पादन व निर्माण कोर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 2656 पुष्ट मामलों का (हूपेई में 2147) पता चला। नए गंभीर मामलों की संख्या 87 है (हूपेई में 52 है)। नए मृत मरीजों की संख्या 89 है (हूपेई में 81, हाईनान में 2, हबेई, हेलुच्यांग, आनह्वेई, शानतु, हूनान व क्वांगशी में क्रमश: 1)। नए संदिग्ध मामलों की संख्या 3916 है (हूपेई में 2067)।
प्रशासन ने कहा कि आठ फरवरी को 600 रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से चले गए, उन में हूपेई के 324 हैं।
8 फरवरी को चीन के 31 प्रांतों (स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों) और शिनच्यांग उत्पादन व निर्माण कोर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 33738 पुष्ट मामले हैं (उन में गंभीर मामले 6188 हैं)।
कुल 2649 रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से निकले। कुल मृत मामलों की संख्या 811 है। कुल पुष्ट मामलों की संख्या 37198 है। अब संदिग्ध मामलों की संख्या 28942 है। अब तक 188183 लोग चिकित्सा निगरानी में हैं। उन के अलावा चीन के हांगकांग, मकाओ व ताइवान से मिली खबर के अनुसार कुल 53 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)