BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 12:18 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

केंद्रीय मंत्री आठवले ने जेएनयू में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का दिया सुझाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अप्रैल 2021, 2:35 PM IST
केंद्रीय मंत्री आठवले ने जेएनयू में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का दिया सुझाव
Read Time:2 Minute, 30 Second

केंद्रीय मंत्री आठवले ने जेएनयू में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का दिया सुझाव

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री ने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भी लिखा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले ने कहा, “जेएनयू के विद्यार्थियों ने कैंपस में डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग मुझसे मांग की थी, जिसके नाते मेरा सुझाव है कि स्वामी विवेकानंद की तरह डॉ. आंबेडकर की मूर्ति जेएनयू कैंपस में लगने से अच्छा संदेश जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि जेएनयू में देश के कोने-कोने के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र पढ़ने आते हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत के आधुनिक निर्माताओं में हैं। उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति और सामाजिक व्यवस्था के लिए हमेशा प्रासंगिक हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। वह देश में ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के पक्षधर थे, जिसमें सभी को समानता मिले और धर्म, जाति, रंग तथा लिंग आदि के आधार पर किसी के प्रति भेदभाव न किया जाए। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना भी इसी मकसद से हुई है। जिस तरह से विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित हो, उसी तरह से डॉ. आंबेडकर की भी मूर्ति लगनी जरूरी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *