BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:49 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

बिहार: भाजपा के ‘नाइट कर्फ्यू’ पर सवाल उठाए जाने पर कुशवाहा ने दी नसीहत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2021, 5:23 PM IST
बिहार: भाजपा के ‘नाइट कर्फ्यू’ पर सवाल उठाए जाने पर कुशवाहा ने दी नसीहत
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिहार: भाजपा के ‘नाइट कर्फ्यू’ पर सवाल उठाए जाने पर कुशवाहा ने दी नसीहत

पटना, 22 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही तेज हो, लेकिन यहां कोरोना को लेकर सियासत कम नहीं होती दिख रही है। बिहार सरकार के नाइट कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर राजग के ही नेता आमाने-सामने नजर आ रहे हैं। सरकार के नाइट कर्फ्यू लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सवाल उठाए तो बुधवार को हाल ही में जदयू में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें नसीहत दे दी।

बिहार में नाईट कर्फ्यू लगाने के फैसले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा था कि सिर्फ नाइट कर्फ्यू लगाने से कोरोना का प्रसार कैसे रुकेगा, यह समझ से परे है।

भाजपा अध्यक्ष ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सरकार से यह सवाल पूछा था, “सरकार के इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा। अगर कोरोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी ही होगी।”

भाजपा अध्यक्ष के पूछे गए इस प्रश्न के जवाब में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिख कर दिया है। कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में जायसवाल को नसीहत देते हुए लिखा, “जायसवाल जी, अभी राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है।”

बिहार में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वैसे, कुशवाहा के इस नसीहत के बाद तय माना जा रहा है कि भाजपा के नेता चुप नहीं बैठने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि कुशवाहा कुछ ही दिन पहले जदयू में शामिल हुए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *