
वनथांग शहर का एक ‘जादुई’ हॉट स्प्रिंग
बीजिंग, 29 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| दक्षिण-पूर्वी चीन के च्यांगशी प्रांत के वनथांग शहर में एक ‘जादुई’ हॉट स्प्रिंग (गर्म पानी का झरना) है, जो विभिन्न प्रकार के संसाधनों से भरपूर है, और इसका उपयोग लगभग 2000 वर्षों से किया जा रहा है। 2000 के बाद भी इसके जल स्तर में कोई गिरावट नहीं आयी है और पानी का तापमान भी कम नहीं हुआ है। इस गर्म पानी के झरना का तापमान 68 डिग्री से 72 डिग्री सेल्सियस के बीच पूरे वर्ष बना रहता है, और रोजाना इसके जल की खपत 13,000 टन तक रहती है।
मिंगयुये पर्वत पर स्थित वनथांग के गर्म पानी के झरने की गुणवत्ता स्पष्ट, रंगहीन और बेस्वाद है। इसमें मानव शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के खनिज तत्व होते हैं, विशेष रूप से सेलेनियम। यह मजबूत शारीरिक गतिविधि और कैंसर विरोधी प्रभाव पहुंचाता है। यह चिकित्सा, स्वास्थ्य बहाल और स्वास्थ्य देखभाल के मूल्यों के साथ प्राकृतिक उच्च गुणवत्ता वाला गर्म पानी का झरना है। यह दुनिया में जाना जाने वाला एकमात्र सेलेनियम हॉट स्प्रिंग है जिसे एक ही समय में पिया जा सकता है, और नहाया जा सकता है। इसका चिकित्सीय मूल्य है।
यहां गौर करने की बात है कि वनथांग सेलेनियम गर्म पानी का झरना चीन में अद्वितीय है और दुनिया में दुर्लभ है। इसमें 27 प्रकार के खनिज तत्व मौजूद हैं, जो मानव शरीर के लिए अपरिहार्य हैं। यह एकमात्र सेलेनियम से भरा गर्म पानी का झरना है जिसे दुनिया में पिया और स्नान किया जा सकता है। इसमें मेटासिलिक एसिड की सामग्री 75 मिलीग्राम प्रति लीटर है, जो राष्ट्रीय मानक का 3 गुना है। इसके अलावा, इसमें पीएच मान 7.5 है, जो क्षारीयता को दर्शाता है, जो मानव शरीर के अम्लीय वातावरण के सामंजस्य के लिए अनुकूल है।
मिंगयुये पर्वत का वनथांग शहर चीन में लंबी उम्र और कैंसर मुक्त गांव का गढ़ माना जाता है। अद्वितीय प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण भी बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों के लोगों को घर खरीदने और स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिंगयुये पर्वत में बसने के लिए आकर्षित करते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत के अलावा, पूरे देश के 30 प्रांतों और शहरों के लोग यहां घर खरीदते हैं। अकेले शांगहाई में 6000 से अधिक लोग हैं, जिसे ‘यीछुन में शांगहाई का छोटा शहर’ कहा जाता है।