BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 01:31 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

असम में ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, 2 घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मई 2021, 5:38 PM IST
असम में ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, 2 घायल
Read Time:3 Minute, 15 Second

असम में ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, 2 घायल

गुवाहाटी, 15 मई (बीएनटी न्यूज़)| असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई शहर के एक बाजार में शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिगबोई के तिंगराई बाजार में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने एक हार्डवेयर की दुकान के सामने ग्रेनेड फेंका। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में घायल तीन युवकों को असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, डिब्रूगढ़ ले जाया गया। इनमें से एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल बाजार पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने हमले की निंदा की और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत से कहा कि वे इसके पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करें।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, हिंसा की यह कार्रवाई हताशा और कायरता की निशानी है। राज्य सरकार कीमती मानव जीवन के नुकसान के लिए इस तरह के जुल्म को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सरमा ने डीजीपी को संबंधित रेंज उप महानिरीक्षक को घटना स्थल पर पहुंचने, घटना की जांच करने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने का निर्देश देने को कहा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सरमा ने लोगों की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया और उन लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, जो घायल हुए हैं।

गैर कानूनी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-स्वतंत्र ने हमले में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है। शुक्रवार को ग्रेनेड विस्फोट चार दिनों में जिले में दूसरी ऐसी घटना देखी गई है। इससे पहले एक ग्रेनेड विस्फोट में 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक वैभव निंबालकर ने कहा था कि जगुन थाना क्षेत्र के हाजोंग गांव में सुजॉय हाजोंग अपनी साइकिल से जा रहा था कि तभी सड़क किनारे पड़े हुए एक ग्रेनेड में अचानक विस्फोट हो गया और लड़के की मौत हो गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *