BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:52 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

फ्रेंच ओपन : नडाल चौथे दौर में, सिनर से भिड़ेंगे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जून 2021, 4:11 PM IST
फ्रेंच ओपन : नडाल चौथे दौर में, सिनर से भिड़ेंगे
Read Time:1 Minute, 52 Second

फ्रेंच ओपन : नडाल चौथे दौर में, सिनर से भिड़ेंगे

पेरिस, 6 जून (बीएनटी न्यूज़)| स्पेनिश टेनिस स्टार रफाल नडाल ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। अपने करियर में ग्रैंड स्लैम चौथे राउंड का अर्धशतक लगाने वाले नडाल ने तीसरे दौर में ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया। 13 बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल का का सामना इटली के जानिक सिनर से होगा। सिनर ने स्वीडन के माइकल यमर को 6-1, 7-5, 6-3 से हराया।

वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविच ने भी अपने 19वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

जोकोविच ने एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में लिथुंनिया के रिचडर्स बेरांकिस को 6-1, 6-4, 6-1 से हराया।

अगले दौर में जोकोविच का सामना 19 साल के लोरेंजो मुसेती से होगा। इटली के इस खिलाड़ी ने 2018 में यहां सेमीफाइनल खेल चुके मार्को सेसेहिनातो को पांच सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।

यह मुकाबला तीन घंटे सात मिनट चला। यह मुसेती के करियर का पहला फाइव सेटर है। मुसेती को हराने की सूरत में जोकोविच का सामना स्विस स्टार रोजर फेडरर से हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *