BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:06 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

सिंधिया के भोपाल दौरे में दिखे सियासी और शिष्टाचार के रंग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जून 2021, 11:13 AM IST
सिंधिया के भोपाल दौरे में दिखे सियासी और शिष्टाचार के रंग
Read Time:3 Minute, 14 Second

सिंधिया के भोपाल दौरे में दिखे सियासी और शिष्टाचार के रंग

भोपाल, 10 जून (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय मंत्री मंडल के संभावित विस्तार और मध्य प्रदेश में निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की संभावना के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्येातिरादित्य सिंधिया के भोपाल प्रवास के दौरान में सियासी और शिष्टाचार का रंग भी देखने को मिला। सिंधिया बुधवार को भोपाल पहुंचे, उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक हुई। सिंधिया बाद में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के निवास पर पहुंचे जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत चली और उसके बाद दोपहर का भोज हुआ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आवास पर हुए भोज के दौरान शिष्टाचार का रंग देखने को मिला। शर्मा ने सिंधिया को खाना परसा तो सिंधिया ने भी अन्य नेताओं को खाना परसने में हिचक नहीं दिखाई। कुल मिलाकर नेताओं के बीच शिष्टाचार और सौहार्द नजर आया। आम तौर सियासी गलियारों में यह चर्चा रहती है कि सिंधिया का बर्ताव राजघराने के प्रतिनिधि जैसा रहता है, मगर भोज की सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरें इसे झुठलाने वाली हैं।

सिंधिया के इस भोपाल प्रवास केा लेकर कई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह दौरा निगम-मंडलों की नियुक्ति को लेकर है। वहीं सिंधिया ने इन संभावना को नकारा है।

राज्यसभा सांसद सिंधिया अपने प्रवास के दौरान शिवराज सरकार के कई मंत्रियों के आवास पर भी गए और उनसे चर्चा की।

सिंधिया के दौरे केा लेकर कांग्रेस ने तंज सके हैं प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सिंधिया के ग्वालियर में गुमशुदगी के लगाए गए पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा है, अभी भी प्रदेश आए तो गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद सिर्फ अपने लोगों के नामों को पद की बंदर बांट में शामिल करवाने के लिए, प्रदेश में चल रही उठापठक में हाथ धोने के लिए इन्हें तो सबसे पहले प्रदेश वासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *