BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 10:29 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जून 2021, 12:10 PM IST
बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल

मुंगेर, 15 जून (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, इस दौरान एक उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के अंगरक्षक को गंभीर चोट आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फुसना गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई थी। इसी क्रम में उनलोगों के द्वारा पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। कम संख्या में होने के कारण पुलिसबल वापस थाना लौट आया।

इसके बाद, तारापुर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस फिर से उसी गांव में पहुंची। इसके बाद एकबार फिर असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर तलवार, लाठी, डंडे से हमला कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर गोली भी चलाई।

खडगपुर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस हमले में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में संतोष कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेजा गया है।

बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद सभी असमाजिक तत्व फरार हो गए। कुमार ने बताया कि मौके से दो पिस्तौल, भारी मात्रा में शराब और हथियार बनाने का ढेरो औजार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *