BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  2. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  3. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  4. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  5. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  6. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  7. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  8. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  9. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  10. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  11. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  13. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  14. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  15. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में मिल्खा सिंह के नाम से बनेगी अलग चेयर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जून 2021, 5:47 PM IST
पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में मिल्खा सिंह के नाम से बनेगी अलग चेयर
Read Time:2 Minute, 58 Second

पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में मिल्खा सिंह के नाम से बनेगी अलग चेयर

चंडीगढ़, 20 जून (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ऐलान किया कि पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में महान धावक मिल्खा सिंह के नाम से एक चेयर अलग से बनाई जाएगी। कोरोनावायरस संक्रमण से एक महीने ते जूझने के बाद शुक्रवार रात को इस दिग्गज एथलीट का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चंडीगढ़ में फ्लाइंग सिख के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मिल्खा सिंह की स्मृति युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहे।

इससे पहले पूर्व ओलंपियन मिल्खा सिंह के लिए राजकीय अंतिम संस्कार और राजकीय अवकाश की घोषणा कर चुके अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस महान भारतीय धावक की विरासत लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मिल्खा सिंह का निधन पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है और सभी के लिए यह एक दुखद क्षण है।

सन् 1960 में लाहौर में मिल्खा सिंह द्वारा पाकिस्तान के चैंपियन स्प्रिंटर अब्दुल खालिक को हराने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की बात को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काश वह भी आज राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर पाते। लेकिन पंजाब राज्य में अवकाश के साथ इस किंवदंती का शोक मनाएगा। इस दौरान झंडे आधे झुके रहेंगे।

लाहौर में 1960 की जीत मिल्खा सिंह के लिए एक यादगार लम्हा था, जिन्होंने विभाजन के समय पाकिस्तान में अपने परिवारजनों को खो दिया था।

यहां सेक्टर 8 में स्थित एथलीट के घर के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, उस जीत के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने मिल्खा सिंह का उपनाम फ्लाइंग सिख रखा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *