BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 10:09 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  2. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  3. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  4. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  5. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  6. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  7. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  8. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  9. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  10. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  11. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  12. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  13. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  14. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  15. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस

भोपाल की माया ने तोड़ा कोरोना का ‘मायाजाल’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जुलाई 2021, 11:05 AM IST
भोपाल की माया ने तोड़ा कोरोना का ‘मायाजाल’
Read Time:2 Minute, 40 Second

भोपाल की माया ने तोड़ा कोरोना का ‘मायाजाल’

भोपाल, 8 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया सेन कोरोना का ‘मायाजाल’ तोड़ने में सफल रही है। माया ने अपनी जागरुकता के चलते गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई, वहीं एक परिवार के 12 लोगों जान बचाने में सफलता पाई। गोविंदपुरा सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं माया सेन। भोपाल में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा था। शहरी और घनी आबादी होने के कारण यहां पर खतरा ज्यादा था। क्योंकि उनके क्षेत्र में 12 से अधिक ऐसे बुजुर्ग लोग भी थे, जिनको गंभीर बीमारियां थीं। वहीं एक परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

वे बताती हैं कि, “लॉकडाउन की घोषणा के बाद हमने पीपीई किट पहनकर घर – घर सर्वे शुरू किया। हम उन लोगों के घर कई बार गए जिनके घरों में बीमार बुजुर्ग थे। तब पाया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है और बहू – बेटे लगातार अपनी मां का हाल छुपा रहे थे। बाद में सलाह दिए जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी बीच उनकी बहू जो सास की सेवा कर रही थी, उसमें भी कोविड के लक्षण दिखे।”

बाद में जांच में उनके परिवार के सभी 12 सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए। मां के इलाज में देर हो गई थी, इसलिए उनकी मां को नहीं बचाया जा सका। परिवार के बाकी सभी 12 सदस्य पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौट आए।

माया ने बताया कि, “मेरे क्षेत्र में 14 नए केस पॉजिटिव आए, इससे सभी लोगों में बहुत दहशत भर गई। लोग बुरी तरह डरे हुए थे। हम रोज सुबह अपने घर से निकलते और क्षेत्र का भ्रमण करते। हम लगातार लोगों की जांच कर रहे थे। हमने सुरक्षा के सभी उपायों के बारे में घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *