BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 04:05 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

थावरचंद गहलोत रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जुलाई 2021, 5:35 PM IST
थावरचंद गहलोत रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे
Read Time:2 Minute, 6 Second

थावरचंद गहलोत रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे

बेंगलुरू, 10 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| थावरचंद गहलोत रविवार की सुबह 10.30 बजे राजभवन के ग्लास हाउस में कर्नाटक के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे। राजभवन ने शुक्रवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। नए राज्यपाल को पद की शपथ कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका द्वारा दिलाई जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छह जून को आठ राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी और गहलोत उनमें से एक हैं।

गहलोत कर्नाटक के 19वें राज्यपाल होंगे। वह इस राज्य के राज्यपाल बनने वाले मध्य प्रदेश के पहले नेता भी हैं।

राज्यपाल पद पर पदोन्नत होने से पहले, वह 2014 से 2021 तक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

भाजपा के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय – संसदीय बोर्ड और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के अलावा वह राज्यसभा में सदन के नेता भी थे।

गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में ऐसे समय में पदभार संभाल रहे हैं, जब राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व को भाजपा की राज्य इकाई के भीतर असंतुष्टों से लगातार चुनौती मिल रही है। इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा 2023 में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *