BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 03:44 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने शाह और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जुलाई 2021, 11:26 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने शाह और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
Read Time:3 Minute, 52 Second

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने शाह और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली, 31 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

बोम्मई भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं।

बोम्मई से मुलाकात के बाद शाह ने ट्वीट किया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. बोम्मई जी से मुलाकात की। राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हें और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि शाह और बोम्मई ने कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा की है।

सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद बोम्मई ने सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

सिंह ने बाद में ट्वीट किया, आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की। मैंने उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बोम्मई ने भी ट्वीट करते हुए कहा, नई दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की और विकास के पहलुओं पर बात की।

इस बीच बोम्मई ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की।

जोशी ने ट्वीट किया, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बी. एस. बोम्मई जी ने आज मेरे संसद कार्यालय का दौरा किया। उन्हें एक मीठा लड्डू देकर बधाई दी और उनके अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बाद में उन्हें स्पीकर ओम बिरला जी से मिलने लेकर गए।

बोम्मई और शेखावत ने राज्य से जुड़ी विभिन्न जल परियोजनाओं पर चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी का शिष्टाचार दौरा है, जिसके दौरान बोम्मई केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान बोम्मई के राज्य में विकास और कोविड की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करने की संभावना है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बोम्मई की यह पहली दिल्ली यात्रा है। पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद प्रदेश की कमान बोम्मई को सौंपी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *