BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 05:08 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  2. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  3. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  4. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  5. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  6. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  7. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  8. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  9. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  10. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  11. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  12. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  13. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  14. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  15. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री मोदी बोले- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में रचा इतिहास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अगस्त 2021, 10:15 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी बोले- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में रचा इतिहास
Read Time:2 Minute, 25 Second

प्रधानमंत्री मोदी बोले- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में रचा इतिहास

नई दिल्ली, 8 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर भारत को टोक्यो ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड पर खुशी का इजहार किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण। ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई। आपने अपने परिश्रम और लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है, उस पर हर भारतीय को गर्व है। पूरा भारत आपकी इस असाधारण उपलब्धि से आनंदित है।

बता दें कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए सोना जीता। नीरज लगातार अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे। ओलंपिंक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को यह दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पूर्व 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *