BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 09:58 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

संघर्ष के 2 हफ्ते बाद असम-मिजोरम राजमार्ग पर मालवाहक वाहनों की वापसी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अगस्त 2021, 10:30 AM IST
संघर्ष के 2 हफ्ते बाद असम-मिजोरम राजमार्ग पर मालवाहक वाहनों की वापसी
Read Time:3 Minute, 4 Second

संघर्ष के 2 हफ्ते बाद असम-मिजोरम राजमार्ग पर मालवाहक वाहनों की वापसी

गुवाहाटी/आइजोल, 9 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| मिजोरम जाने वाले सैकड़ों मालवाहक वाहन जो 26 जुलाई को हुई झड़प के बाद से रुके हुए थे, आर्थिक नाकेबंदी वापस लिए जाने के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर सामान्य रूप से चले, जिससे आवश्यक वस्तुओं, परिवहन ईंधन और सीमावर्ती राज्य के लिए महत्वपूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। असम के कछार की सीमा से लगे मिजोरम के कोलासिब में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम तक सौ से अधिक मालवाहक ट्रक और अन्य वाहन असम से राज्य में दाखिल हुए।

कोलासिब के पुलिस प्रमुख वनलालफाका राल्ते ने मीडिया को बताया कि ड्राइवरों और उनके सहायकों को अपने वाहन चलाने में कोई बाधा या समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा कि मिजोरम पुलिस आइजोल में सभी प्रकार के माल और यात्री वाहनों की सुचारु आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अलर्ट पर है।

अधिकारियों ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर, राज्य के शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल और पर्यावरण और वन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने कछार के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ लैलापुर में सभी हितधारकों के साथ बातचीत की।

कछार के पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने आईएएनएस को फोन पर बताया, दोनों मंत्रियों के समझाने पर शनिवार रात से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अधिकांश फंसे हुए वाहन रविवार को मिजोरम गए। असम की ओर कोई समस्या नहीं है। यदि आवश्यक हुआ तो हम ड्राइवरों और अन्य लोगों को सभी सहायता और सुरक्षा प्रदान करेंगे।

एनएच-306 पर आर्थिक नाकेबंदी के कारण, मिजोरम की जीवन रेखा, आवश्यक वस्तुओं, परिवहन ईंधन और दवाओं की आपूर्ति 26 जुलाई को सीमा पर सबसे खूनी संघर्ष के बाद से बुरी तरह प्रभावित हुई थी, जिसमें असम पुलिस के छह जवान मारे गए थे और दोनों राज्यों नागरिकों सहित 100 लोग घायल हो गए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *