BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 07:49 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

यूपी में कोरोना की चाल पड़ी मंद, 24 घंटे में मिले 43 नए केस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अगस्त 2021, 10:21 AM IST
यूपी में कोरोना की चाल पड़ी मंद, 24 घंटे में मिले 43 नए केस
Read Time:4 Minute, 1 Second

यूपी में कोरोना की चाल पड़ी मंद, 24 घंटे में मिले 43 नए केस

लखनऊ, 13 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| यूपी में कोरोना से हालात नियंत्रण में है। ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 48 हजार 631 सैम्पल की टेस्िंटग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 21 जनपद में इकाई अंक में मरीज पाए गए। इस अवधि में कुल 43 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। राज्य में एक्टिव कोविड केस की संख्या 490 रह गई है। प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से भी कम हो गई है। जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। यह स्थिति संतोषप्रद है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 48 हजार 631 सैम्पल की टेस्िंटग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 21 जनपद में इकाई

अंक में मरीज पाए गए। इस अवधि में कुल 43 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 490 रह गई है। 334 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अब तक 06 करोड़ 83 लाख 86 हजार 372 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है और 16 लाख 85 हजार 581 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

महराजगंज एक मात्र जिला है, जहां दोहरे अंक में संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यहां 10 नए संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित एक ही क्षेत्र के निवासी हैं। यह क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की सीमा से लगा हुआ है। प्रारंभिक जांच में गोरखपुर आवागमन के अतिरिक्त इनकी कोई विशेष ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं पाई गई है।

प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 55 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 04 करोड़ 68 लाख 24 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 87 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *