BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 29 मई 2025 07:25 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  2. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  4. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात
  5. कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
  6. हिसार : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  7. ‘मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं’, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
  8. जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू यादव के तेजप्रताप के खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया सिर्फ ‘आई वॉश’
  9. दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
  10. ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
  11. ‘अच्छे दिन’ की बात अब एक ‘डरावने सपने’ की तरह साबित हुई, खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
  12. गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता
  13. पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी
  14. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  15. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

दिल्ली : यमुना में डूबे 3 नाबालिग लड़के, 1 को बचाया गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अगस्त 2021, 9:47 AM IST
दिल्ली : यमुना में डूबे 3 नाबालिग लड़के, 1 को बचाया गया
Read Time:2 Minute, 24 Second

दिल्ली : यमुना में डूबे 3 नाबालिग लड़के, 1 को बचाया गया

नई दिल्ली, 30 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार सुबह 15 से 16 साल के तीन नाबालिग लड़के यमुना नदी में डूब गए।

पूर्वोत्तर दिल्ली के बृजपुरी इलाके के चार लड़के सुबह करीब 5 बजे अपने घर से पास के एक पार्क में मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे। पार्क से वे यमुना नदी में तैरने के लिए सुर घाट गए थे।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल दिल्ली मेट्रो रेल से संबंधित निर्माण कार्य के पास था, लड़कों ने आगे चलकर नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा, सुबह करीब 5.30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि वजीराबाद में सुर घाट के पास चार बच्चे नदी में डूब रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच, पुलिस की एक टीम भी विशेषज्ञ गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान में शामिल हो गई।

स्थानीय गोताखोरों ने चार लड़कों में से एक को बचा लिया था, अल्फोंस ने कहा, बचाव दल के सदस्यों ने तीन अन्य लड़कों के शव निकाले।

शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान सोमवीर (16), पंकज (15) और सुमित (15) के रूप में हुई है।

गोताखोरों द्वारा जिंदा बचाए गए व्यक्ति की पहचान सोमवीर के भाई बंटी (15) के रूप में हुई है।

डीसीपी ने कहा, “तीनों शवों को संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *