BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 11:23 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

ओंकारेश्वर में बन रहा है विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क : चौहान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 सितंबर 2021, 12:41 PM IST
ओंकारेश्वर में बन रहा है विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क : चौहान
Read Time:3 Minute, 19 Second

ओंकारेश्वर में बन रहा है विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क : चौहान

भोपाल, 2 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा से बिजली की कमी दूर करने, निवेश आकर्षित करने और पर्यावरण सरंक्षण के हर संभव प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आगर, शाजापुर और नीमच में 1500 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के विकासकों को लेटर ऑफ अवार्ड देते हुए कहा, प्रदेश में सौर ऊर्जा की दर देश में समकालीन न्यूनतम दर है। निरंतर जारी नवाचारों और तकनीक के बल पर प्रदेश में दो रुपए 14 पैसे प्रति यूनिट सौर ऊर्जा का टेरिफ प्रदान किया जा रहा है। एशिया का सबसे बड़ा और पहला सोलर प्लांट नीमच में स्थापित किया गया था। रीवा के आदर्श प्लांट से दिल्ली मेट्रो को सौर ऊर्जा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेशक राज्य के मित्र हैं। प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण है। यहां दक्ष मानव संसाधन, राज्य सरकार की अच्छी टीम और एक टेबल पर त्वरित समाधान की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वामिर्ंग के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कार्बन उत्सर्जन गैसों को नियंत्रित करना जरूरी है। ताप विद्युत ग्रहों के लिए कोयला की पूर्ती जरूरी है, जिससे जंगलों पर संकट बढ़ता है। आने वाली पीढ़ी को यदि हमें प्रकृति को संरक्षित रूप से सौंपना है तो ग्रीन एनर्जी- क्लीन एनर्जी की ओर ध्यान देना होगा। सौर ऊर्जा- अक्षत ऊर्जा है जो कभी समाप्त नहीं होगी। मध्यप्रदेश में वर्ष के तीन सौ से अधिक दिनों तक सूर्य का निरंतर प्रकाश रहता है। मध्यप्रदेश ग्रीन लंग्स ऑफ इंडिया है।

ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में 15 सौ मेगावाट की आगर-शाजापुर-नीमच सोलर पार्क के लिए हुई बिडिंग में देश में सबसे कम सोलर टेरिफ का रिकार्ड बना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *