BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 04:46 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  2. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  4. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  5. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  6. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  7. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  9. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  10. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  12. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  14. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

मुलायम सिंह पहुंचे अचानक सपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 सितंबर 2021, 8:41 AM IST
मुलायम सिंह पहुंचे अचानक सपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Read Time:2 Minute, 18 Second

मुलायम सिंह पहुंचे अचानक सपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लखनऊ, 3 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबी बीमारी के बाद आज काफी दिनों में वह सक्रिय दिखे। गुरुवार को जनवादी जन क्रांति यात्रा के समापन के मौके पर वह अचानक सपा कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने होने वाले विधानासभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। मुलायम के यूं अचानक पार्टी कार्यालय आने से अखिलेश यादव के चेहरे पर नई चमक दिखाई देने लगी।

मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही हैं। एक यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।

जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और उनके साथियों की मेहनत साकार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है।

लम्बे समय बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुलायम सिंह यादव बिल्कुल अपने पुराने रंग में दिख रहे थे। सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखा तो उत्साह से भर गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *