BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 03:40 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  2. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  3. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  4. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा
  5. राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा
  6. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  7. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  8. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  9. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  10. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  12. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  13. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  14. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  15. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

मुकुल रॉय अस्पताल में भर्ती, किए जा रहे टेस्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 सितंबर 2021, 9:02 AM IST
मुकुल रॉय अस्पताल में भर्ती, किए जा रहे टेस्ट
Read Time:2 Minute, 36 Second

मुकुल रॉय अस्पताल में भर्ती, किए जा रहे टेस्ट

कोलकाता, 3 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में गए मुकुल रॉय की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है और उन्हें अब गुरुवार दोपहर को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन रॉय के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्हें सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया है।

रॉय, जिन्हें प्रीमियर अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, अपने वाहन से वार्ड तक पैदल ही चले। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके इलाज के लिए सात सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। अस्पताल की ओर से अभी तक रॉय की हालत के बारे में नहीं बताया गया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि उनके शरीर में सोडियम-पोटेशियम का स्तर सामान्य से काफी ज्यादा है।

वह कुछ समय से शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हैं और उन्हें मधुमेह भी है।

रॉय के अस्पताल में विभिन्न शारीरिक परीक्षण हो रहे हैं और विवरण बाद में मेडिकल बुलेटिन में साझा किया जा सकता है।

राज्य भर में उनके काफी फॉलोअर्स हैं और वह एक अनुभवी राजनेता हैं। रॉय के अस्पताल में भर्ती होने से विभिन्न हलकों में चिंता पैदा हो गई और सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

रॉय, जो हाल ही में भाजपा से अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापस आए थे, की तबीयत काफी लंबे समय से ठीक नहीं चल रही है। पत्नी की मौत के बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणियां भी कीं, जिससे पार्टी को शमिर्ंदगी उठानी पड़ी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने हालांकि कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *