BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 01:36 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष बनने का पारित किया गया प्रस्ताव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 सितंबर 2021, 1:11 PM IST
भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष बनने का पारित किया गया प्रस्ताव
Read Time:3 Minute, 18 Second

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष बनने का पारित किया गया प्रस्ताव

नई दिल्ली, 7 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुन: कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और संगठनात्मक प्रस्ताव को समवेत स्वर में सर्वसम्मति से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा और सभी प्रदेश अध्यक्षों द्वारा पारित किया गया।

दो दिवसीय बैठक में अनेक विषयों पर गहन चिंतन और विचार विमर्श हुआ, अनेक मुद्दे जैसे की संगठन के सामने आने वाले दिनों में क्या क्या चुनौतियां है और उन चुनौतियों पर कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है, संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों, आंतरिक चुनाव, सदस्यता अभियान, समेत सभी प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

देश के समक्ष जो गंभीर मुद्दे हैं जैसे की बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, किसानों की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की संपत्तियों को बेचने जैसे ज्वालंतशील मुद्दों पर आने वाले समय में किस तरह भाजपा सरकार के खिलाफ इन जन विरोधी मुद्दों पर लड़ाई लड़नी है, उस पर भी गंभीर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने की।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी को पुन: कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि, भारतीय युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आने वाले दिनों में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचने का कार्य करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *