BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 07:46 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

किसान नेताओं ने राजनीतिक दलों से पंजाब में चुनाव प्रचार स्थगित करने का किया आग्रह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 सितंबर 2021, 11:07 AM IST
किसान नेताओं ने राजनीतिक दलों से पंजाब में चुनाव प्रचार स्थगित करने का किया आग्रह
Read Time:4 Minute, 7 Second

किसान नेताओं ने राजनीतिक दलों से पंजाब में चुनाव प्रचार स्थगित करने का किया आग्रह

चंडीगढ़, 11 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में गति खोने के डर से, संयुक्त किसान मोर्चा, 32 फार्म यूनियनों के एक संगठन ने शुक्रवार को पंजाब में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों तक राजनीतिक दलों से अपने प्रचार अभियान को स्थगित करने को कहा है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने भाजपा को छोड़कर राजनीतिक दलों के साथ दिन भर की चर्चा के बाद यहां मीडिया से कहा कि उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा है कि राज्य में चुनाव की घोषणा होने तक बड़ी रैलियां ना करें।

उन्होंने कहा, “रैलियां न केवल लोगों को ‘मोर्चे’ से भटकाती है, बल्कि लोगों को राजनीतिक आधार पर बांटती हैं और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मोर्चा को खतरा पैदा कर सकती हैं।”

राजेवाल ने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) दोनों ही किसानों के आंदोलन पर अपने रुख के बारे में स्पष्ट नहीं हैं।

इससे पहले दिन में किसान नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने शिअद और आप नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत भी की।

शिअद ने किसान नेताओं से राज्य में राजनीतिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाकर किसान आंदोलन के राष्ट्रीय चरित्र को बनाए रखने के लिए कहा था, जबकि उसने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की थी।

किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा, “केंद्र द्वारा पंजाब में किसान आंदोलन को प्रतिबंधित करने और फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर इसे दबाने की साजिश की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ है। देश के किसी अन्य राज्य में किसान आंदोलन के कारण राजनीतिक गतिविधियों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। लोगों के पास जाना आपका अधिकार है और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने किसान आंदोलन को अपना अटूट समर्थन भी दोहराया। “हम समझते हैं कि किसान आंदोलन बिल्कुल प्रभावित नहीं होना चाहिए। हम किसी भी दिन रैलियां नहीं करेंगे, जिस दिन एसकेएम एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा करेगा। हम अपने कैडर को दिल्ली सीमा विरोध प्रदर्शन में भेजकर संघर्ष का समर्थन करने के लिए भी तैयार हैं। एसकेएम प्रत्येक राजनीतिक दल की भागीदारी के लिए एक कोटा निर्धारित करने के लिए भी स्वतंत्र है और हम उसका पालन करेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *