BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:21 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 सितंबर 2021, 11:55 AM IST
मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम
Read Time:3 Minute, 32 Second

मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम

भोपाल, 18 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण महाअभियान-तीन का आयोजन किया गया, इस एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया। वहीं भाजपा ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। हनुमान चालीसा का पाठ किया या तो मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हथियार वैक्सीन को माना गया है। इसके लिए राज्य में लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन के मौके पर भी टीकाकरण महाअभियान-तीन पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 26 सितंबर तक वैक्सीन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-तीन संचालित किया। प्रदेश में करीब 10 हजार बनाए गये वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई। टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी के सरोजनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केयर इंडिया के सहयोग से स्थापित टीकाकरण केंद्र में उपस्थित जन-समुदाय को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मजबूरी के कारण जो दिव्यांग व्यक्ति या बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते, उन्हें घर जाकर टीका लगाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाए। कोरोना की तीसरी लहर का संकट अभी टला नहीं है। कई राज्यों में कोरोना के केस आ रहे हैं, अत: सतर्कता की आवश्यकता है। मास्क और दूरी बनाए रखने का पालन जरूरी है। दुनिया के सभी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मत है कि कोरोना महामारी से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय वैक्सीन की दोनों डोज हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हम सब को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सभी जिलों में मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने शुभारंभ किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *