BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 11:09 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  2. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  3. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  4. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  6. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  7. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  8. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  9. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  10. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  11. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  12. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा
  13. राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा
  14. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  15. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति

सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 सितंबर 2021, 12:11 PM IST
सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
Read Time:3 Minute, 8 Second

सिंधिया का मेगा-शो, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

ग्वालियर, 23 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का सड़क मार्ग से मुरैना होते हुए ग्वालियर आगमन हुआ, उनका आगमन में हुआ स्वागत किसी मैगा-शो से कम नहीं रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़कों पर उतरी। सिंधिया के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सवार थे। कांग्रेस ने इस आयोजन पर तंज कसा है। सिंधिया सड़क मार्ग से दिल्ली से मुरैना पहुंचे। मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही सिंधिया की जोरदार तरीके से अगवानी की गई। हर तरफ पोस्टर, बैनर और होर्डिग लगे हुए थे। साथ ही कार्यकर्ताओं का हुजूम था। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचे तो यह स्वागत समारोह मेगा-शो मंे बदल गया। यहां पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसके साथ ही जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए।

सिंधिया के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री तोमर के अलावा सांसद विवेक शेजवलकर, राज्य सरकार के कई मंत्री सवार थे। सिंधिया और तोमर का ग्वालियर-चंबल इलाके से नाता है और दोनों नेता बड़े दिनों बाद एक साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आए।

सियासी हलकों में सिंधिया के इस मेगा शो को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। सिंधिया का ग्वालियर राजघराने से नाता है और उनके समर्थकों की लंबी फौज तो है ही, साथ में यहां की राजनीति में उनका दबदबा भी है।

वहीं सिंधिया के इस मेगा-शो पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेशाध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है कि शर्म आना चाहिए ऐसे जनसेवकों को, जिस ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में कोरोना से सैकड़ों मौतें हुईं, बाढ़ से कई लोगों की जानंे गईं, हजारों लोग बाढ़ व रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर रहे हैं, राशन- राहत-मुआवजे के लिए आज भी भटक रहे है, वहां ये जनसेवक अपना भव्य मेगा रोड शो निकाल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “स्वागत के लिए सैकड़ों होर्डिग, पोस्टर, बैनर। मौतों पर ये कैसा जश्न, कैसा शक्ति प्रदर्शन, किस बात का स्वागत। इनके लिए लोगों के दुख-दर्द से पहले खुद का स्वागत है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *