BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 11:37 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
  2. पाक मंत्री भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, विदेशी मीडिया ने करा दी बोलती बंद, याद दिलाया उनके रक्षा मंत्री का बयान
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद लिखकर, नेताओं ने सेना के शौर्य को किया सलाम
  4. शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
  5. रक्षा मंत्री ने ‘भारत माता की जय’ लिखकर दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  6. दुनिया को भारत ने बताया हमने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, यूएन महासचिव ने जताई चिंता
  7. ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक
  8. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  9. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  10. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  11. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  12. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  13. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  14. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  15. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी

भारत बंद को आंध्र में सत्तारूढ़ पार्टी की किसान शाखा का समर्थन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 सितंबर 2021, 12:15 PM IST
भारत बंद को आंध्र में सत्तारूढ़ पार्टी की किसान शाखा का समर्थन
Read Time:2 Minute, 38 Second

भारत बंद को आंध्र में सत्तारूढ़ पार्टी की किसान शाखा का समर्थन

अमरावती, 27 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी की किसान शाखा ने किसान संघों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए सोमवार को देशव्यापी बंद का समर्थन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की किसान शाखा के प्रदेश अध्यक्ष एम.वी.एस. नागी रेड्डी ने बंद का समर्थन करने की घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसान जो मांगें उठा रहे हैं, उन्हें आंध्र प्रदेश में पहले से ही लागू किया जा रहा है, विशेष रूप से फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रदान किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में एमएसपी पर फसलें खरीदीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हमेशा कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण को प्राथमिकता दी। वाईएसआरसीपी सरकार दिन में नौ घंटे मुफ्त बिजली मुहैया करा रही है और फसलों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी कर रही है।

नागी रेड्डी ने कहा कि सरकार किसानों के किसी भी मुद्दे को हल करने का प्रयास करेगी, चाहे वे किसी भी पार्टी या संघ के हों। किसी अन्य सरकार की तरह, वाईएसआरसीपी सरकार ने पिछले दो वर्षों में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर 51,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने दावा किया, हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द ही सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। हमारी पार्टी का मानना है कि अगर किसान समृद्ध होगा, तो राज्य और राष्ट्र समृद्ध होंगे और हमारी सरकार किसान हितैषी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *