BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 07:31 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

बाराबंकी के एक हजार युवाओं को नौकरी देगा ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट : योगी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 सितंबर 2021, 1:28 PM IST
बाराबंकी के एक हजार युवाओं को नौकरी देगा ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट : योगी
Read Time:5 Minute, 54 Second

बाराबंकी के एक हजार युवाओं को नौकरी देगा ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट : योगी

बाराबंकी, 30 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी को 340 करोड़ रुपये की लागत के बिस्कुट बेकरी प्लांट का तोहफा दिया। इसके अलावा विकास की धुरी से जोड़ने के लिए 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगत दी। विभिन्न विधानसभाओं में संचालित होने वाली इन परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें ब्रिटानिया कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटानिया के प्लांट लगने से बाराबंकी के एक हजार युवाओं को उनके शहर में ही नौकरी मिलेगी। किसानों को भी प्लांट लगने से काफी लाभ होगा। यहीं के किसानों से गेहूं व मैदा भी लिया जाएगा। नई परियोजनाओं के शुरू होने से दुनियाभर में बाराबंकी को नई पहचान भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बाराबंकी की रामनगर, कुर्सी व नवाबगंज विधानसभा की 148.8 करोड़ रुपये की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने ब्रिटानिया कंपनी के 340 करोड़ रुपये लागत के प्लांट का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल देने से निजी निवेशक यूपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकारी निवेश के साथ प्रदेश में निजी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट लगने के बाद बाराबंकी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। यहां के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों पर लगाम कसी गई है। अपराधी कोई भी हो उसकी जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं पूछी जाएगी। अपराध किया है, तो कानून के दायरे में लाकर उसे सख्त सजा दी जाएगी।

योगी ने कहा कि पहले की सरकारें चेहरा देख कर विकास करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। जैसे देवा शरीफ का विकास होगा, वैसा ही महादेवा का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बदौलत विकास का लाभ आम लोगों को मिल पाता है। सीएम ने कहा कि आज ग्रामीण विकास, शहरी विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, शिक्षा व रोजगार को आगे बढ़ाने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। इससे बाराबंकी का युवा व किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। बाराबंकी हमारे लिए दो नजरिए से महत्वपूर्ण है। पहला, रामराज की धरती बाराबंकी से प्रारंभ हो जाती है, यह रामराज का द्वार है। बाराबंकी के किसानों ने अपने परिश्रम से कृषि को नई उंचाइयों तक पहुंचाया है। अपनी मेहनत की बदौलत यहां के किसान राम शरण ने पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि विकास व निवेश को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा का माहौल जरूरी है। यूपी में 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी। गांव अंधेरे में डूबे रहते थे। आज प्रदेश में बिजली का वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी महामारी में सबसे अधिक मौतें भुखमरी से होती हैं। संक्रमण काल के दौरान कोई भूखा न सोए इसलिए प्रदेश में फ्री राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तीज-त्योहार उत्साह व उमंग से मनाए जाते हैं। पिछली सरकारों में कांवड़ियों को बाराबंकी के महादेवा मंदिर आने में दिक्कत होती थी। डीजे व भजन करने वालों पर लाठी चलती थी। सपा सरकार में तो जन्माष्टमी पर ही रोक लगा दी गई थी। लेकिन आज प्रदेश में सभी त्योहार हर्ष व उल्लास से मनाए जा रहे हैं। कोई प्रतिबंध नहीं है, रामलीलाएं आराम से हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं, अकेले नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में 20336 किसानों का 111 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। 92666 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। साढ़े चार सालों में 52 हजार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *