BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 11:19 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

आप की सरकार बनी तो बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर होगा खर्च – मनीष सिसोदिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अक्टूबर 2021, 7:53 AM IST
आप की सरकार बनी तो बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर होगा खर्च – मनीष सिसोदिया
Read Time:2 Minute, 12 Second

आप की सरकार बनी तो बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर होगा खर्च – मनीष सिसोदिया

प्रयागराज, 1 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों आम आदमी पार्टी यहां बहुत सक्रिय है। गुरुवार को प्रयागराज के दौरे पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अगर आप की सरकार बनी तो पहले बजट का 25 फीसद हिस्सा शिक्षा पर खर्च होगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2022 के विस चुनाव में जनता में आप की सरकार चुनी तो यूपी में आईआईएम, हावर्ड और कैंब्रिज में प्रशिक्षित शिक्षक पढ़ाएंगे। बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। कोचिंग तो मुफ्त देंगे ही, बच्चों की फीस भी सरकार ही भरेगी।

उन्होंने यूपी की जनता को भरोसा दिलाया कि उन्होंने यूपी को दिल्ली की तरह विकसित करने का आश्वासन भी दिया। कहा कि हम तो अपने काम के बूते वोट मांगने यूपी के जिलों में जाएंगे। जनता साथ देगी तो यूपी में आपकी सरकार होगी और प्रदेश का विकास होगा।

सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्ष में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हुई है। सरकारी स्कूलों की दशा बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर बनाया गया है। छात्र छात्राओं के लिए पठन-पाठन के लिए हर व्यवस्था की गई है। यही व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी करनी है, बस जनता को आम आदमी पार्टी का साथ देना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *