BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 10:12 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

जापान के टोक्यो में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अक्टूबर 2021, 8:16 AM IST
जापान के टोक्यो में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
Read Time:2 Minute, 0 Second

जापान के टोक्यो में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

टोक्यो, 8 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| जापान के टोक्यो क्षेत्र में गुरुवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 10.41 बजे आया। इसका केंद्र 35.6 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.1 डिग्री पूर्व देशांतर पर और 80 किलोमीटर की गहराई पर है।

जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर टोक्यो प्रांत में 5 और सैतामा प्रांत के कुछ हिस्सों में 7 से अधिक आंका गया।

उपयोगिता अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार, रात लगभग 11.00 बजे आए भूकंप ने टोक्यो में लगभग 250 घरों को हिलाया

रेलवे कंपनियों ने कहा कि भूकंप के बाद टोक्यो मेट्रो कंपनी द्वारा संचालित सबवे और शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों सहित कुछ ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार देर रात संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अधिकारियों को भूकंप पीड़ितों की मदद करने और और नुकसान को रोकने का आदेश दिया है।

भूकंप के प्रभाव का आकलन और निगरानी करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *