BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:17 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अक्टूबर 2021, 10:21 AM IST
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश
Read Time:3 Minute, 53 Second

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

लखनऊ, 12 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रदेश में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री ने बिजली संकट के बीच सोमवार अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों जिलाधिकारियों पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमों तथा केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। कहा कि वर्तमान में नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। ऐसे समय में रात्रि में कोई बिजली कटौती नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत संयंत्रों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति के लिए सभी सार्थक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने यूपीपीसीएल चेयरमैन एम देवराज को प्रदेश में विद्युत संयंत्रों की कोयला आपूर्ति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों के कारण उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एग्रीमेंट के अनुसार कार्य न करने वाली विद्युत बिलिंग एजेंसियों की सिक्योरिटी जब्त की जाए। उन पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही ब्लैक लिस्ट भी किया जाए।

योगी ने शीघ्र ही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफामरों को ग्रामीण इलाकों में 48 तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटों में आवश्यक रूप से बदला जाए। बदले गए ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता भी परखी जानी चाहिए तथा क्षमता वृद्धि के संबन्ध में लागू व्यवस्था को क्रियान्वित किया जाए।

योगी ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाए। जिन किसानों ने कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, उन्हें तत्काल कनेक्शन दिया जाए। सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के विद्युत बिलों में गड़बड़ी के मामलों का तत्काल समाधान कराया जाए।

कहा कि, लाइन लॉस कम करें। सभी निगमों के प्रबंध निदेशक फीडर स्तर पर जवाबदेही तय कर कार्य करें। यूपीपीसीएल के चेयरमैन स्तर पर प्रतिदिन इनकी समीक्षा विद्युत वितरण निगमवार होनी चाहिए। हर दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव ऊर्जा द्वारा प्रगति की समीक्षा की जाए तथा रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को उपलब्ध करायी जाए। ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *