BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 04:46 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

ईपीएल : मैनचेस्टर युनाइटेड ने चेल्सी को 2-0 से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2020, 1:32 PM IST
ईपीएल : मैनचेस्टर युनाइटेड ने चेल्सी को 2-0 से हराया
Read Time:3 Minute, 2 Second

लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)| मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में चेल्सी को 2-0 से हरा दिया। यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो सकता था लेकिन चेल्सी द्वारा किए गए दो गोल वीएआर द्वारा खारिज कर दिए गए और चेल्सी को स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम में हार मिली।

चेल्सी के कोच फ्रैंक लैम्पार्ड अपने कोचिंग दिनों के सबसे बुरे समय से गुजर रहे हैं। अपने गोलकीपर केपा अरिजावालागा को बेंच पर बिठाना भी उनके लिए कारगरा साबित नहीं हुआ और इस हार ने उनकी टीम को एक नए निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार रात को हुए मैच में दोनों टीमों के बीच ज्यादा अच्छी फुटबाल देखने को नहीं मिली। इस मैच में वीएआर ने भी तमाशा खड़ा किया। साथ ही खराब अंपायरिंग भी इस मैच में चर्चा का विषय रही।

मैनचेस्टर युनाइटेड ने कुछ गलतियां की। बावजूद इसके वो गोल करने में सफल रही लेकिन इसके लिए उसे पहले हाफ के अंत का इंतजार करना पड़ा। फ्रांस के एंथोनी मार्टियल ने 45वें मिनट में शानदार गोल करते हुए अपनी टीम का खाता खोल दिया।

एरॉन वान बिसाका ने मार्टियल को शानदार क्रॉस दिया। मार्टियल ने डिफेंडर आंद्रेस क्रिस्टेनसेन को छकाते हुए अपने हैडर से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम का खाता खोला।

ब्रेक के बाद चेल्सी के डिफेंडर कुर्ट जाउमा ने बराबरी का गोल कर दिया था लेकिन वीएआर ने इस गोल को नकार दिया।

चेल्सी के लिए दूसरी बुरी खबर तब आई जब 66वें मिनट में हैरी मेगयुइरे ने कॉर्नर किक पर हैडर से गोल कर दिया।

मैच में यहां से भी काफी समय बचा था लेकिन इस दौरान भी सिर्फ मेजबान टीम को निराशा ही मिली। 77वें मिनट में एक बार फिर लंदन स्थित क्लब ने गोल कर दिया था लेकिन वीएआर ने इसे ऑफसाइड करार दे दिया।

इस जीत के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने 38 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया है और वह अब चौथे स्थान पर मौजूद चेल्सी से तीन अंक पीछे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *