BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 07:35 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  2. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  3. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  5. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  6. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  7. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  8. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  10. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  11. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  13. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  15. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात

मुख्यमंत्री बोले, ‘श्रीराम भारतीयता के प्रतीक हैं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 अक्टूबर 2021, 1:22 PM IST
मुख्यमंत्री बोले, ‘श्रीराम भारतीयता के प्रतीक हैं’
Read Time:3 Minute, 56 Second

मुख्यमंत्री बोले, ‘श्रीराम भारतीयता के प्रतीक हैं’

लखनऊ, 23 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को भारतीयता का प्रतीक कहा है। श्रीराम के जीवन चरित्र को मनुष्यता के प्रतिबिंब की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि राम को जिसने जिस भाव से भजा, उसे वैसी ही गति मिली। मुख्यमंत्री योगी, शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित ग्रंथ भारतीय भाषाओं में राम (चार खंड) का विमोचन कर रहे थे। समारोह में उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी का देश इंडोनेशिया हो या फिर थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देश, राम सर्वत्र हैं। सबने राम की महिमा को सहर्ष अंगीकार किया है। हम रामकथा से परिचित हैं, उसके सभी पात्रों, संवादों को जानते हैं, फिर भी हर साल जब रामलीला का मंचन होता है तो हर कोई पूरे श्रद्धाभाव से एक-एक घटना को देखता है। स्वयं को जोड़ता है। कोरोना काल में जब दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण हुआ तो उसकी टीआरपी ने कई कीर्तिमान रचे। यही राम की महिमा है। राम को जब भी जितनी बार भी देखा, पढ़ा समझा जाए, हर बार एक नई ऊर्जा से मन प्रकाशित हो उठता है।

योगी ने कहा कि धर्म एक शास्वत व्यवस्था है। वह व्यवस्था जिस पर समाज टिका है। उपासना विधियां अलग-अलग हो सकती हैं। पर धर्म तो एक ही है। अयोध्या शोध संस्थान और वाणी प्रकाशन द्वारा 17 भाषाओं में राम कथा के एक संकलित कर भारतीय भाषाओं में राम (चार खंड) के प्रकाशन को सीएम ने अद्भुत प्रयास पर कहा और बताया कि बहुत जल्द ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ राम भी उपलब्ध होगी।

विमोचन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कुछ समय पहले तक कुछ लोग जो राम को काल्पनिक पात्र बताकर उनका अपमान करते थे आज उनमें अयोध्या का टिकट कटाने की होड़ मची है। उनमें से हर कोई खुद को सबसे बड़ा रामभक्त बताते नहीं थक रहा। दीक्षित ने कहा कि राम भारत की आत्मा हैं। हमारे प्राण हैं, प्रज्ञा हैं। राम के बिना मनुष्यता की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने ग्रन्थ के प्रकाशन पर सभी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रधर्म पत्रिका के संपादक ओम प्रकाश पांडेय ने वाल्मीकि कृत रामायण, तुलसी रामचरित मानस, कृतवास रामायण आदि का उद्धरण देते हुए श्रीराम जीवन चरित के विविध प्रसंगों के माध्यम से आदर्श चरित्र की व्याख्या की और बताया कि किस प्रकार एक कालखंड विशेष में रामकथा में क्षेपक जोड़कर राम की मर्यादा पर आघात करने का कुत्सित प्रयास किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *